Thursday, January 07, 2010

yet another news flash

yet another news flash

very useful talk on DM in tamil thogh with some sales pitch;-) forget the sales and listen to the useful knowledge

 I wish he could  develop more such talks without trying to push products.
forget about the sales of the products  listen to the talk it is useful
http://www.bing.com/videos/search?q=dr.ravishankar&qpvt=dr.ravishankar&form=VBLINK

yet another stupid Godman claiming diabetes cure

 I laugh at all theses idiots ,but may be looking at all th thousnds of people listening to such misleading  things is not  a laughing matter .
why cant they tell their followers a few useful things about diet and exercise and the need to follow  regular checkups and the need to take their medicines ?

s
http://www.bing.com/videos/watch/video/asaram-bapu-ji-easy-cure-for-diabetes-and-other-health-tips-9-9/1ED06A606CB861E3FE2C1ED06A606CB861E3FE2C

Thursday, November 12, 2009

చెక్ థిస్ मुफ्त ऑनलाइन शब्दकोश

http://hi.w3dictionary.org/index.php?q=meniere%27s%౨౦దిసెఅసె



मुफ्त ऑनलाइन शब्दकोश [meniere's disease]
var addthis_pub="w9sites";

Related
disease
alzheimers disease
pessary
parkinsons disease
vd
radiotherapy
lessen
smallpox
preventive
deficiency
antibody
anthrax
undetected
soporific
aromatherapy
notifiable
contagious
mumps
measles
symptom
degenerative
dengue
cholera
plague
streptococcus
listless
impetigo
incurable
ineradicable
jaundice
unmentionable
splentic
coronary
meniere's disease
Meniere का रोग n: भीतरी कान एपिसोड के द्वारा विशेषता का एक रोग चक्कर आना और tinnitus और प्रगतिशील सुनवाई हानि (आमतौर पर) एकतरफा [hi/278423/wrdnet/dictionary/m5r9-1dc42f56b]
disease
,di'zi:z [hi/30495/cmupro/dictionary/m5r9-964138645]
eye disease
नेत्र रोग n: आंखों का कोई भी रोग [hi/239639/wrdnet/dictionary/m5r9-835b8d597]
hereditary condition
वंशानुगत हालत n: एक रोग या विकार कि आनुवंशिक [syn: विरासत में मिला है (आनुवंशिक बीमारी), (आनुवंशिक विकार), (आनुवंशिक विषमता), (आनुवंशिक दोष), (जन्मजात बीमारी), (), बीमारी विरासत में मिली (विरासत में मिला विकार), (वंशानुगत रोग)] [hi/258122/wrdnet/dictionary/m5r9-2b865bba7]
vd
VD n: एक संचारी रोग संभोग या द्वारा प्रेषित जननांगी संपर्क [syn: (यौन रोग), (सामाजिक बीमारी), (कामदेव की खुजली), (कामदेव का रोग), (शुक्र है अभिशाप), (यौन बीमारी) पारेषित] [hi/336491/wrdnet/dictionary/m5r9-cddc5fe1d]
inherited disorder
विकार विरासत में मिला n: एक रोग या विकार कि आनुवंशिक [syn: विरासत में मिला है (आनुवंशिक बीमारी), (आनुवंशिक विकार), (आनुवंशिक विषमता), (आनुवंशिक दोष), (जन्मजात बीमारी), () बीमारी विरासत में मिला, (वंशानुगत बीमारी), (वंशानुगत हालत)] [hi/263983/wrdnet/dictionary/m5r9-6ea0f6208]
disease
disease 1. बीमारी "He is suffering from some incurable disease." [hi/131746/eng-hi/dictionary/m5r9-f5a76711c]
alzheimers disease
Alzheimer's disease 1. मानसिक बीमारी{जिसमें व्यक्ति की यादाश्त एवं बोलने की शक्ति चली जाती है} "Alzheimer's disease is generally found in aged men and women." [hi/127756/eng-hi/dictionary/m5r9-a51da35b1]
pessary
pessary 1. पेसरी "Pessary is injected into woman's vagina to cure a disease."2. पिन्धा "Sometimes pessary is used to cure a disease in women." [hi/141281/eng-hi/dictionary/m5r9-c2b894be8]
link to us
Link to this page. Example: Dictionary [meniere's disease]Dictionary [meniere's disease] [hi/--/--/dictionary/m5r9-7c8815db2]

Random Words: [gateway drug] [chicken snake] [pirate flag] [नाइट्रोजन] [drudgery] [asthenic]
Index: [a] [b] [c] [d] [e] [f] [g] [h] [i] [j] [k] [l] [m] [n] [o] [p] [q] [r] [s] [t] [u] [v] [w] [x] [y] [z] [अ] [आ] [इ] [ई] [उ] [ऊ] [ऋ] [ऌ] [ऍ] [ऎ] [ए] [ऐ] [ऑ] [ऒ] [ओ] [औ] [क] [ख] [ग] [घ] [ङ] [च] [छ] [ज] [झ] [ञ] [ट] [ठ] [ड] [ढ] [ण] [त] [थ] [द] [ध] [न] [ऩ] [प] [फ] [ब] [भ] [म] [य] [र] [ऱ] [ल] [ळ] [ऴ] [व] [श] [ष] [स] [ह]
(-- # 0.0418.8.27 # --)[Home] [Sitemap]

Tuesday, September 15, 2009

भारतीयों को डायबटीज से अंधेपन का खतरा

भारतीयों को डायबटीज से अंधेपन का खतरा

बैंकॉक: भारत के लोगों पर मधुमेह यानी डायबिटीज से पैदा होने वाली अंधता का खतरा मंडरा रहा है। इसके प्रति जागरूकता की कमी के चलते यह खतरा और

बढ़ गया है। यहां लायंस क्लब इंटरनैशनल फाउंडेशन (एलसीआईएफ) के 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही गई।


 

एलसीआईएफ दक्षिण एशिया में एक बड़ा अभियान चला रहा है। इसके एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारत डायबिटीज की वैश्विक राजधानी है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति यदि समय पर इलाज ना कराए, तो वह अपनी आंखों की रोशनी खो सकता है। चिकित्सा की भाषा में इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है।


 

मुंबई के एक पूर्व न्यायाधीश और एलसीआईएफ के पूर्व प्रेजिडेंट डॉ. अशोक मेहता ने कहा कि मधुमेह के रोगियों में तंत्रिका तंत्र के भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना होती है। इससे भी रोगी अंधा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगले 25 सालों में भारत में डायबिटिक रेटिनोपैथी के शिकार लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा हो सकती है।


 

सम्मेलन में एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एक बड़ी समस्या यह भी है कि डायबिटीज रोगी का बच्चा भी इस भयानक रोग की चपेट में आ सकता है। भारत में एक नियो-नेटल यूनिट की स्थापना करने की एलसीआईएफ की योजना के बारे में बताते हुए मेहता ने कहा कि रोगी के नवजात बच्चों को बचाना एलसीआईएफ की प्राथमिक चिंता है।


 

डायबिटीज के खतरे का सामना करने के लिए एलसीआईएफ ने दक्षिण भारत के 2 अस्पतालों शंकर नेत्रालय, चेन्नै और एल.वी. प्रसाद आई हॉस्पिटल, हैदराबाद के साथ हाथ मिलाया है। यहां रोगी की पूरी जांच कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाती है कि डायबिटिक रेटीनोपैथी के कारण रोगी की आंख न खराब हो।


 

एलसीआईएफ के कार्यकर्ता स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से काम करते हैं। वे 'मधुमेह जागरूकता अभियान' भी चलाते हैं जिसमें रोगियों को खान-पान से जुड़ी सलाह दी जाती है। संगठन केरल के 2 शहरों कोचीन और तिरुअनंतपुरम में बच्चों को अंधता से बचाने के लिए 'साइट फॉर किड्स' नाम की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना सफलतापूर्वक चला रहा है। मेहता ने बताया कि इसमें नेत्र चिकित्सक और संगठन के कार्यकर्ता सरकारी और स्थानीय नागरिक संस्थाओं के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की नियमित जांच करते हैं। पायलट परियोजना के रूप में इस कार्यक्रम को देश के विभिन्न स्थानों जैसे हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, बड़ोदरा, जयपुर और उदयपुर में शुरू किया गया है।


 

मेहता ने कहा कि एलसीआईएफ महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों को गोद लेना चाहता है, पर राज्य सरकार ने अभी तक इस प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया है। काफी पहले 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ने सरकारी अस्पतालों को इस संगठन को गोद देने के विचार को खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया कि आधुनिक उपकरण लगाकर और व्यवस्था में सुधार कर सरकारी अस्पतालों की क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है।

28 Jun 2008, 0021 hrs IST, इकनॉमिक टाइम्स


 


 

अब बच्चों को होने लगी है बड़ों की बीमारी

    अब बच्चों को होने लगी है बड़ों की बीमारी

14 Nov 2008, 0502 hrs IST,नवभारत टाइम्स

नीतू सिंह

नई दिल्ली : पहले बड़ों की बीमारी मानी जाने वाली टाइप- 2 डायबीटीज अब बच्चों को भी होने लगी है। आमतौर पर टाइप- 2 डायबीटीज का खतरा 40 की उम्र के बाद माना जाता है, लेकिन अब 13 साल की उम्र से ही इसके लक्षण दिखने लगे हैं। 15 - 16 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते तो समस्या बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। चिंताजनक बात यह है कि इससे सिर्फ हेल्थ ही नहीं बल्कि लुक भी प्रभावित हो रहा है।


 

हार्ट केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल बच्चों में डायबीटीज की समस्या कितनी बड़ी है? यह पता करने के लिए बड़े लेवल पर स्टडी नहीं हो पाई है, मगर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन जैसी एजंसियों के अनुमान के मुताबिक फिलहाल शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 33 से 37 फीसदी स्कूली बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इनमें से 10 फीसदी से ज्यादा डायबीटीज की चपेट में आ चुके हैं और लगभग इतने ही प्री-डायबिटिक स्टेज में हैं। डॉ. अग्रवाल के मुताबिक गलत जीवनशैली या पारिवारिक इतिहास के चलते होने वाला टाइप-2 डायबीटीज का असर लड़कों की तुलना में लड़कियों में डेढ़ फीसदी ज्यादा हो रहा है। इसके कारण लड़कियों के पीरियड्स में अनियमितता या मूछें उगने जैसी दिक्कतें हो रही हैं। इससे कई तरह की फिजिकल और साइकलॉजिकल समस्याएं भी पैदा हो रही हैं।


 

दिल्ली डायबिटिक रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष डॉ. ए. के. झिंगन के मुताबिक, कम उम्र में टाइप-2 डायबीटीज होने के कारण मोटापा और इंसुलिन से संबंधित समस्याएं आम हैं। इसके कारण कम उम्र में ही हार्ट, किडनी और लीवर की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इंडियन हार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आर. एन. कालरा का कहना है कि इस तरह की दिक्कतों से बचाव के लिए बच्चों में शुरू से ही चीनी, चावल, मैदा जैसी चीजों से परहेज रखने और देर रात तक न जागने की आदत डालें। साथ ही उन्हें फिजिकल एक्सरसाइज के लिए भी भेजें।


 

डायबीटीज ने बढ़ाया आंखों के लिए भी खतरा


 

डायबीटीज आंखों की रोशनी के लिए भी सबसे बड़ा खतरा बन गया है। इसके कारण डाबिटिक रेटिनोपैथी नाम की बीमारी हो जाती है। ऐसा कहना है सेंटर फॉर साइट के डायरेक्टर डॉ. महिपाल सचदेव का। उन्होंने बताया कि डायबिटिक रेटिनोपैथी में रेटिना की ब्लड वेसेल्स कमजोर हो जाती हैं और इनसे खून निकलने लगता है। इससे नसें सूज सकती हैं।


 

इस तरह के बदलावों से रेटिना के अंदर ब्लड का संचार सामान्य नहीं रहता और आंखों को ऑक्सिजन और अन्य न्यूट्रिएंट नहीं मिल पाते। श्रेया आई सेंटर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता कहते हैं कि जैसे-जैसे यह बीमारी बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों की रोशनी कम होती जाती है। ऐसे में शुरू से बचाव और समय पर आंखों की जांच बहुत जरूरी है।

    By 14 Nov 2008, 0502 hrs IST,नवभारत टाइम्स

नीतू सिंह